फुटबॉल खिलाड़ी को नम आंखों से दी विदाई

Apr 07, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सत्तर कटैया में फुटबॉल खिलाड़ी धर्मेन्द्र सिंह नयन और सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक गूंजेश्वर साह ने उनके असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।

फुटबॉल खिलाड़ी को नम आंखों से दी विदाई

सत्तर कटैया, एक संवाददाता।इलाके के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी धर्मेन्द्र सिंह नयन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर सिंह के निधन पर पंचगछिया पंचायत भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक गूंजेश्वर साह ने स्व. नयन सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वहीं पंचायत के मुखिया रौशन सिंह ने कहा कि स्व. नयन सिंह खेल जगत की एक बड़ी पहचान थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया।

वक्ताओं ने बताया कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के कई युवाओं ने प्रखंड, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने समाज के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख माखन यादव, मुखिया रौशन सिंह, कन्हैया, राजकुमार चौधरी, चंद्रशेखर ठाकुर, जयशंकर सिंह पप्पू, सरपंच विनय कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।