ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाआधार कार्ड लिंक खाते में ही छात्रवृत्ति राशि का हस्तांतरण

आधार कार्ड लिंक खाते में ही छात्रवृत्ति राशि का हस्तांतरण

राज्य सरकार की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में ही छात्रवृत्ति एवं अन्य प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए बैंक खाते को आधार नंबर...

आधार कार्ड लिंक खाते में ही छात्रवृत्ति राशि का हस्तांतरण
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 22 Oct 2017 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में ही छात्रवृत्ति एवं अन्य प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक होना अनिवार्य है।

शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आगामी 15 नवंबर तक लाभुकों का बैंक खाते खुलवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। लाभुकों को आरटीजीएस के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जाएगी इसलिए बैंक खाते को आधार नंबर से जोड़ा जाना अनिवार्य है।

जानकारी हो कि राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोषाक योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक-बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना एवं प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पोषाक योजना, बालिका पोषाक योजना व छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राशि का वितरण लाभुकों के बैंक खाते में की जाती है। 30 सितंबर तक 75 प्रतिशत हाजिरी वाले छात्र- छात्राओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बैंक खाता खोलने में अभिभावकों को भी सहयोग करने का निर्देश दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें