Train Schedule Changes in Saharsa New Timings Effective January 1 2025 जनवरी से 55 मिनट पहले खुलेगी सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsTrain Schedule Changes in Saharsa New Timings Effective January 1 2025

जनवरी से 55 मिनट पहले खुलेगी सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस

सहरसा में नए साल के पहले दिन से कई ट्रेनों के खुलने और पहुंचने का समय बदल जाएगा। सहरसा से जोगबनी जाने वाली ट्रेन अब 55 मिनट पहले खुलेगी। अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। स्थायी रूप से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 29 Dec 2024 01:30 AM
share Share
Follow Us on
जनवरी से 55 मिनट पहले खुलेगी सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस

सहरसा। नए साल के पहले दिन से कई ट्रेनों के खुलने और पहुंचने का समय बदल जाएगा। पैसेंजर ट्रेनों के आगे लगा जीरो नंबर हट जाएगा और कोरोना से पहले की तरह नियमित नंबर से चलने लगेगी। एक जनवरी 2025 से सहरसा से जोगबनी जाने वाली ट्रेन 55 मिनट पहले खुलेगी। यह ट्रेन देर रात 11.55 की बजाय 11 बजे सहरसा स्टेशन से जोगबनी के लिए चलेगी। ट्रेन के आने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जारी अधिसूचना मुताबिक सहरसा-सियालदह हाटे बाजारे एक्सप्रेस शाम 5.04 की बजाय नौगछिया 5.08 बजे पहुंचेगी व 5.10 बजे खुलेगी।

वहीं सियालदह-सहरसा हाटे बाजारे एक्सप्रेस दिन के पौने 11 की बजाय 10.50 बजे मानसी पहुंच 11.20 बजे खुलेगी। पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट जनहित एक्सप्रेस दोपहर एक की बजाय 12.53 बजे खगड़िया पहुंच 12.55 में खुलेगी।

अमृतसर-सहरसा 14604 एक्सप्रेस शाम 6.45 की बजाय 6.42 बजे मानसी पहुंच 6.47 में खुलेगी। अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा दोपहर 1.55 की बजाय 1.50 बजे मानसी पहुंच 1.55 में खुलेगी। आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस दोपहर 2.35 की बजाय 2.30 में बरौनी पहुंच 2.40 में खुलेगी। सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस दोपहर 2.35 की बजाय 2.30 बजे बरौनी पहुंच 2.40 में खुलेगी। सहरसा-बांद्रा हमसफर शाम 6.57 की बजाय 6.53 बजे खगड़िया पहुंच 6.55 में खुलेगी।

यही ट्रेन रात 7.52 की बजाय 7.25 बजे बेगूसराय पहुंच 7.27 में खुलेगी। वहीं नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस शाम 5.50 की बजाय 5.46 में बेगूसराय पहुंच 5.48 बजे खुलेगी। यही ट्रेन देर शाम 7.18 की बजाय 7.13 में मानसी पहुंच 7.15 बजे खुलेगी।

स्थायी रूप से चलेगी: 05515/16 सहरसा-फारबिसगंज डेमू 75217/18 नियमित नंबर के साथ स्थायी रूप से चलेगी। वहीं सहरसा-सरायगढ़-ललितग्राम डेमू भी स्थायी रूप से चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।