
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक जख्मी
सलखुआ में सोमवार सुबह एक युवक, महेश चौधरी, ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिमरी बख्तियारपुर–कोपरिया रेलखंड पर हुई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सलखुआ सीएचसी में भर्ती कराया,...
सलखुआ, एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के सिमरी बख्तियारपुर–कोपरिया रेलखंड पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रेन हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिरासी के पास रेलवे लाइन पर टहल रहे महेश चौधरी (30), सहरसा से मानसी की ओर जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत सलखुआ सीएचसी में भर्ती कराया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ नीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




