ट्रेन हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

Apr 06, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्टेशन पर एक दर्दनाक रेल हादसे में 59 वर्षीय उमेश पासवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में शोक का माहौल है।

ट्रेन हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

महिषी, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के जानकीनगर स्टेशन पर हुए दर्दनाक रेल हादसे में महिषी निवासी 59 वर्षीय उमेश पासवान की मौत हो गई। शनिवार देर शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार उमेश पासवान शुक्रवार को अपने ससुराल पूर्णिया गए थे। लौटने के दौरान जानकीनगर स्टेशन पर सामान खरीदने के लिए ट्रेन से उतरे, लेकिन ट्रेन खुलने पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व पटरी के बीच फंस गए, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पत्नी पूजा और बेटी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए रेल प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।