Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsTragic Road Accident Man Killed in Saharsa-Supaul Highway Collision

सिहौल: दुर्घटना में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर सिहौल गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में 57 वर्षीय छेबू मियां की मौत हो गई। बाइक की टक्कर से जख्मी होने के बाद उन्हें सहरसा भेजा गया, लेकिन वहां उनकी मृत्यु हो गई। बाइक चालक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 12 Oct 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
सिहौल: दुर्घटना में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के सिहौल गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम सिहौल गांव निवासी छेबू मियां (57 वर्ष) सड़क पार कर रहे थे उसी समय सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को ईलाज हेतु सहरसा भेजा जहां उसकी मौत हो गई है। बाइक चालक दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गया है। ‌ घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

इस घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।