सड़क दुर्घटना में जख्मी की हुई मौत
पस्तपार पंचायत के ठाड़ी वार्ड 8 के किसान अजय यादव (40) की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटों के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बाइक से बाजार जाने के दौरान अजय की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। परिजनों और...

पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार पंचायत के ठाड़ी वार्ड 8 निवासी किसान अजय यादव 40 वर्ष का सड़क दुघर्टना में जख्मी होने उपरांत मंगलवार को इलाज के दौरान सहरसा के निजी किल्निक में मौत हुआ। शव घर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जानकारी नुसार ठाड़ी निवासी अजय कुमार यादव अपने अपाचे बाइक से सोमवार के शाम पस्तपार बाजार गया था। पस्तपार बंधा मार्ग पर बैलदारी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें अजय के सर में काफी चोट लगी थीं। परिजनों सहित ग्रामीणों ने आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा ले गया। जहां प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देख रेफर किया था। वहां से सहरसा के निजी किल्निक में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को अजय जिंदगी का जंग हार गया। सहरसा से पोस्टमार्टम करवाते शव घर पहुंचने पर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मुखाग्नि 8 वर्षीय इकलोता पुत्र ने दिया। ठाड़ी निवासी रामु यादव को दो पुत्र में अजय बड़ा था। तथा अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ था। अजय का असामयिक चले जाने से परिवार के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। अजय का सड़क दुघर्टना में मौत होने से पिता रामू यादव, मां उषा देवी, पत्नी रानी देवी सहित भी पुत्री व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अजय को सात पुत्री के बाद एक पुत्र हैं। सड़क दुघर्टना में हुई मौत पर जिप सदस्य डा.मिथिलेश कुमार राणा, मुखिया पति राजीव कुमार उर्फ मंटू यादव, सरपंच पति अरविन्द यादव, पैक्स अध्यक्ष उत्तम सिंह, पंसस मो.ओवेज, महेन्द्र चरण यादव, दिनेश यादव, संतोष यादव सहित कई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।