Saharsa News: नहाने के दौरान डूबा छात्र, हुई मौत
Saharsa News: सलखुआ के कनरिया थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय जयवीर कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह घर से एक किलोमीटर दूर दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। वहीं, सौरबाजार के बनचोलहा गांव में 14 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की बिजली करंट से मौत हो गई।

Saharsa News: सलखुआ। कनरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कठडूमर वार्ड संख्या-04 निवासी अमित राय के पुत्र जयवीर कुमार के रूप में हुई है। वह गांव के मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। जयवीर मंगलवार को दोस्तों के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर कोसी नदी के पुल के पास वह अन्य बच्चों के साथ स्नान करने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबकर लापता हो गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया。
बिजली करंट से किशोर की मौत
सौरबाजार। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत अंतर्गत बनचोलहा गांव के वार्ड 03 में बुधवार को बिजली करंट लगने से श्रीधर सादा क14 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र घर में पानी के लिए बिजली से संचालित मोटर चला रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी घटना से परिवार में कोहराम मच गया सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


