सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सलखुआ के चकला मुशहरी वार्ड-11 में एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय स्वीटी कुमारी की मौत हो गई। खेलते समय पुराने सेप्टिक टैंक का ढक्कन टूटने से वह गहरे होद में गिर गई। दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।

सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत

सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के चकला मुशहरी वार्ड-11 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। खेलने के दौरान शौचालय के पुराने सेप्टिक टैंक का जर्जर ढक्कन टूट जाने से तीन बच्चे उसमें जा गिरे। हादसे में कुंदन सादा की चार वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बच्चे खेलते- खेलते पड़ोसी के पुराने सेप्टिक टैंक के ऊपर चढ़ गए। इसी दौरान अचानक ढक्कन धंस गया और तीनों बच्चे गहरे होद में गिर पड़े। बच्चों के गिरते ही आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे।

ग्रामीणों की तत्परता

अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लुशो सादा के पांच वर्षीय पुत्र गौतम कुमार तथा भारत सादा के छह वर्षीय पुत्र विशाल कुमार को गंदगी से सने हालत में बाहर निकाल लिया। दोनों बच्चों को तत्काल सलखुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। हालांकि स्वीटी कुमारी होद के भीतर ही फंसी रह गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं राजस्व कर्मचारी सुनील गवास्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

बच्ची की मौत की पुष्टि

ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि काफी देर तक होद के भीतर रहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। इधर पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत सीओ पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को भेजा गया, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत सरकारी नियमानुसार मुआवजा राशि के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हादसे में कितनी बच्चियाँ प्रभावित हुईं?
इस हादसे में तीन बच्चे प्रभावित हुए, जिनमें से एक चार वर्षीय बच्ची स्वीटी कुमारी की मौत हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।