आम बगीचे में युवक का शव मिलने से सनसनी

Mar 03, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

पतरघट के गोलमा पूर्वी पंचायत में 18 वर्षीय घनश्याम कुमार का शव एक आम के बगीचे में लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक तनाव और नशे की लत से परेशान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आम बगीचे में युवक का शव मिलने से सनसनी

पतरघट, एक संवाददाता।प्रखंड के गोलमा पूर्वी पंचायत अंतर्गत तिलाठी वार्ड 13 में सोमवार की अहले सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 18 वर्षीय घनश्याम कुमार का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर आम की बगीचे में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। ग्रामीण जब सुबह बगीचे की ओर निकले तो उन्होंने शव को लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई। पतरघट थानाध्यक्ष शशिकुमार कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।एसडीपीओ आलोक कुमार के पहुंचने तक मामला आत्महत्या या हत्या के बीच उलझा रहा।

घटनास्थल को पुलिस ने घेराबंदी कर सुरक्षित किया और एसएफएल टीम को बुलाया गया। हुसैन अक्तर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने साक्ष्य संकलन किया। जांच के दौरान मृतक के पास से एक मोबाइल, माचिस, ब्लेड, एयर बड्स, एक मोबाइल सिम, एक सोल्यूशन ट्यूब, दो सौ रुपये नकद तथा आधार कार्ड बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पारिवारिक तनाव और नशे की लत से परेशान था युवक: परिजनों के अनुसार घनश्याम पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर रह रहा था और मानसिक तनाव में था। बड़े भाई श्रीराम कुमार ने बताया कि रविवार को उसने दिल्ली जाने की बात कही थी, लेकिन शाम को फोन करने पर उसने कॉल रिसीव नहीं किया। सोमवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। परिवार का कहना है कि गांव का एक व्यक्ति शिकायत लेकर घर आया था, जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। मृतक के पिता ओम प्रकाश मंडल ने आवेदन देकर नशे की लत और तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।