तीन दिवसीय अखंड रामधुनी शुरू

Feb 28, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

श्री श्री 108 मां जीवछ मंदिर, धबौली पश्चिमी तीन आना में शुक्रवार से तीन दिवसीय अखंड रामधुनी का आयोजन शुरू हुआ। यह धार्मिक कार्यक्रम रविवार तक चलेगा, जिसमें नेपाल के भजन गायकों की महिला मंडली द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

तीन दिवसीय अखंड रामधुनी शुरू

पतरघट, एक संवाददाता। श्री श्री 108 मां जीवछ मंदिर, धबौली पश्चिमी तीन आना के प्रांगण में शुक्रवार से तीन दिवसीय अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। 48 घंटे तक निरंतर चलने वाला यह धार्मिक आयोजन रविवार तक जारी रहेगा। साधु-संतों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के सुप्रसिद्ध भजन गायकों की महिला मंडली द्वारा लगातार हरे राम, हरे राम, राम, राम, हरे, हरे, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा का संकीर्तन किया जा रहा है। पूरे आयोजन के दौरान भंडारा भी चलता रहेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

यज्ञ की सफलता में मुख्य यजमान सीताराम सिंह, पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह सहित विपुल कुमार सिंह, सोना, मगन, रितेश सिंह, त्रिपुरारी सिंह, चिंटू सिंह, अंकुर आनंद, आशीष कुमार, रूपक कुमार, समीर कुमार, छोटू कुमार, राजु कुमार, शिवम कुमार और हर्षदीप कुमार सहित स्थानीय युवक सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।