Saharsa News: तीन आरोपी को उम्रकैद की सजा

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

Saharsa News: सहरसा। डायन बताकर महिला की हत्या संबंधी मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश

Saharsa News: तीन आरोपी को उम्रकैद की सजा

Saharsa News: सहरसा। डायन बताकर महिला की हत्या संबंधी मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहूरिया वार्ड 10 के निवासी आरोपी पिता प्रमोद यादव पुत्र दीपक कुमार एवं अन्य आरोपी रामचंदर यादव को धारा 302 का दोषी पाकर सजा के अलावे दस दस हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया है तथा कहा है कि अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी । मामले के सत्र वाद 18/22 की सुनवाई में सरकार पक्ष से अभियोजक हरिशेखर मिश्रा ने सात गवाहों द्वारा समर्थन कराया हत्या की यह घटना वर्ष 21 के 22 जुलाई की है ।

मृतिका के पुत्र ने सौर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।