ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसामानसूनी बारिश से हजारों लोग हो रहे प्रभावित

मानसूनी बारिश से हजारों लोग हो रहे प्रभावित

सहरसा | एक संवाददाता जिले में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के

मानसूनी बारिश से हजारों लोग हो रहे प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 04 Sep 2021 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा | एक संवाददाता

जिले में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ जैसा नजारा दिखने लगा है। मानसूनी बारिश की बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। शहर में बने नई सड़क पर दो फीट पानी बह रहा है। सड़क के किनारे बनाये गये लाखों की लागत से नाला बेकार साबित हो रहा है।

सड़क पर पानी के बीच फिसलन से लोग आये दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। शहर से जलनिकासी की व्यवस्था के प्रति नगर परिषद की उदासीनता से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। कई घरों में पानी जमा है तो सभी सड़कों पर कीचड़ पानी के बीच आवाजाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस मानसून की सबसे अधिक बारिश गुरुवार को हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इधर बारिश से शहर की स्थिति काफी नारकीय बन गई है। सभी मोहल्ले की सड़क कीचड़ मय है। कई मोहल्ले की सड़कों पर दो से ढाई फीट पानी की दिनों से जमा है। बारिश होते ही पानी बढ़ जाती है। शहरवासी इन दिनों जुता मौजा पहनना छोड़ हाथों में चप्पल लेकर आवाजाही करते नजर आते हैं।

बारिश से इन मोहल्लों में बाढ़ : बारिश के कारण शहर के न्यू कालोनी, कायस्थ टोला, गांधी पथ सहित अन्य मोहल्ले पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। घर के आसपास की फीट जमा पानी के बीच शहर के लोगों को रहना पड़ रहा है। जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। घर से बाहर निकलने में भी परेशानी है। कुछ लोग चचरी या जुगाड़ की नाव बनाकर आवागमन कर रहे हैं।

इस बार जलनिकासी की नगर परिषद द्वारा नहीं की जा रही व्यवस्था : इस बार नगरपरिषद द्वारा शहर में जमे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। नगरपरिषद के द्वारा मानसून की बारिश से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क में बुडको का नाला भी बेकार : कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क में बुडको द्वारा बनाए गए नाला भी बेकार साबित हो रहा है। बुडको के नाले समीप तीन फीट पानी जमा रहने से ऑफिस जाने वाले कर्मी सहित अन्य लोगों को काफी परेशानी हुई।

आरसीडी की सड़क पर पानी, नाला सुखा : आरसीडी द्वारा निर्मित शहर के कोसी चौक सड़क पर पानी है और नाला सुखा पड़ा है। सड़क से तीन चार फीट दूरी पर नाला बना दिए जाने से सड़क का पानी नाला में नहीं जाकर सड़क पर ही जमा हो गया है। जिससे लोगों को जहां आवागमन में परेशानी हो रही है वहीं नाला बेकार साबित हो रहा है।

इन सड़कों पर जमा है पानी : शहर के बटराहा वार्ड 23 स्थित मुख्य सड़क पर तकरीबन एक महीने से तीन फीट पानी जमा है। वहीं गांधी पथ, गौतमनगर, शिवपुरी, भेडधरी, बस्ती सहित अन्य मोहल्ले की सड़क भी पानी कीचड़ में तब्दील हो गई है। ऐसे सड़कों पर पैदल चलने वालों के पैर में मोचे तो साइकिल बाइक से आवाजही करने वाले कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।

जमा पानी से लोग हो रहे बीमार : मोहल्ले में जमा पानी से लोग बीमार होने लगे हैं। तकरीबन सभी घरों में कोई न कोई लोग सर्दी बुखार से पीड़ित हैं। जमा पानी पर ब्लीचिग का भी छिड़काव नहीं किया जा रहा है। मच्छर के अधिकाधिक पनपने लगा है। जमें पानी में कीड़े मकोड़े कुलबुला रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें