
चोरी की रिपोर्ट दर्ज
सहरसा के सदर अस्पताल में चोरी की घटना सामने आई है। अस्पताल के अधीक्षक डा शिव शंकर मेहता ने 6 सितंबर को एक्स-रे रूम की खिड़की टूटी पाई। एक्स-रे टेक द्वारा जांच में कई सामान चोरी होने की पुष्टि हुई है।...
सहरसा। सदर अस्पताल प्रभारी अधीक्षक डा शिव शंकर मेहता ने अस्पताल में चोरी की घटना का रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर की सुबह में देखा गया कि सदर अस्पताल सहरसा अन्तर्गत पुराना भवन में एक्स-रे रूम का पीछे का खिड़की टूटा हुआ था। जिसकी सूचना अमरनाथ मंडल, एक्स-रे टेक जिसके जिम्में एक्स-रे का चार्ज है को प्रधान लिपिक के द्वारा दिया गया। एक्स-रे टेक के द्वारा एक्स-रे रूम को देखा गया और बताया गया की बहुत सारा सामान चोरी हो चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी हो की सदर अस्पताल के पुराने परिसर में लगातार चोरी की घटना हो रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




