युवक को 12 गोलियां मारी गईं, मौके पर हुई मौत, खोखे बरामद
सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड में बाइक सवार अपराधियों ने

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड में बाइक सवार अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। अपराधियों ने विद्यापति नगर फकीर टोला निवासी अपने दोस्तों साथ थार चार चक्का वाहन पर सवार सतीश चंद्र झा उर्फ छोटू मिश्रा के ऊपर करीब एक दर्जन राउंड गोली फायरिंग किया। घटनास्थल पर पुलिस को करीब एक दर्जन से अधिक खोखे मिले हैं । मृतक के शरीर के आंख, सीने सहित अन्य जगहों पर करीब एक दर्जन गोली लगी है। जिसके कारण उसकी मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक के शव को जब शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया तो मात्र तीन गोली हीं निकाली जा सकी।
जिसके बाद शव को भागलपुर भेजने का फैसला लिया गया है । जिसके बाद परिजन नाराज हो गए और नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि भागलपुर भेजे जाने की जानकारी पहले उन्हें दी जानी चाहिए।स्थानीय लोगों के अनुसार दो बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन हेलमेट पहने बदमाशों ने मीरा सिनेमा के गेट समीप थार गाड़ी में बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, फोरेंसिक टीम, डाॅग स्क्वाड मौके पर जाकर छानबीन किया। शनिवार को एसपी हिमांशु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए शुक्रवार रात करीब 10 बजे छोटू मिश्रा अपनी नई थार गाड़ी से मीरा टॉकीज सिनेमा रोड होते हुए घर लौट रहा था। अपराधियों की गोली का शिकार बने मृतक के आंख, पीठ, सीना , गर्दन और माथे सहित कई हिस्सों में गोली लगी। अपराधियों ने नाइन एमएम, 7. 65 पिस्टल का इस्तेमाल किया था। मृतक के साथ गाड़ी में तीन अन्य युवक भी थे। एक अन्य व्यक्ति को भी पैर में जख्म होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शनिवार सुबह पूछछताछ के लिए अस्पताल से थाना लाया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


