ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसा मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश

मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश

मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। शाम होते ही हल्की बारिश से मौसम में और ठंडापन आ...


मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 26 Oct 2019 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। शाम होते ही हल्की बारिश से मौसम में और ठंडापन आ गया।

सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये हुए थे। दिन भर चली ठंडी हवा के कारण लोगों को ठंड अहसास हो रहा था। हालत यह थी कि कई लोग गर्म कपड़े में भी घरों से बाहर निकले। शाम में लोग गर्म कपड़ों में धनतेरस की खरीदारी करते नजर आए। हालांकि बारिश के बाद लोग ठंड के कारण काफी असहज महसूस करने लगे। जैस-तैसे अपने घरों को पहुंचे।

इधर मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों तक इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों संतोष कुमार के अनुसार अभी दो दिनों तक इसी तरह की मौसम रहने की संभावना है। गुजरात में आई साइक्लोन के कारण मौसम में बदलाव आया है। जो रविवार तक रहने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें