ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाजिले का तापमान @ 39 डिग्री पहुंचा

जिले का तापमान @ 39 डिग्री पहुंचा

जिले में बारिश के बाद तपिश भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया...

जिले का तापमान @ 39 डिग्री पहुंचा
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 29 Apr 2019 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बारिश के बाद तपिश भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दोपहर के समय घर से निकलने पर लू का अहसास हो रहा था। सामान्य तौर पर लोग घरों से भी निकलने से परहेज करने लगे हैं। सुबह से चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इधर मौसम विभाग ने सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री तथा मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें