ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाजेल के अंदर बंदी अपना हुनर निखारने में जुटे

जेल के अंदर बंदी अपना हुनर निखारने में जुटे

मंडल कारा के अंदर भी बंदी अपना हुनर निखारने में जुट गए हैं। पुरुष बंदी सब्जी उगाने तो महिला बंदी सिलाई कटाई में जुटी...

जेल के अंदर बंदी अपना हुनर निखारने में जुटे
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 14 Dec 2019 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मंडल कारा के अंदर भी बंदी अपना हुनर निखारने में जुट गए हैं। पुरुष बंदी सब्जी उगाने तो महिला बंदी सिलाई कटाई में जुटी हैं।

जेल प्रशासन ने भी इनके हुनर को देखकर जरूरी सामान उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। जेलर सुदर्शन सिंह ने कहा कि महिला बंदियों के लिए दो सिलाई मशीन मंगायी गयी है। जिस पर सिलाई कटाई का काम वे अच्छे तरीके से कर रही हैं। इस काम में पांच महिला बंदी जुटी रहती हैं। वहीं 50 से अधिक पुरुष बंदी सब्जी उत्पादन में जुट गए हैं। उनके द्वारा अभी गोभी, पालक, टमाटर, बैगन सहित अन्य सब्जियां उगाई जा रही हैं। सब्जी उत्पादन जेल के अंदर दो बीघा जमीन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारा प्रशासन की सोच है कामकाजी बंदी यहां भी रहकर अपने हुनर का उपयोग करते हुए दूसरे बंदी के लिए प्रेरणादायक बनें। उन्हें भी हुनरमंद बनाएं।

अन्य महिला बंदियों को कर रही प्रशिक्षित : सिलाई कटाई में दक्ष महिला बंदी बाकी महिला बंदियों को हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षित करने का काम भी कर रही हैं। उनके द्वारा इच्छुक बंदी महिलाओं को सिलाई कटाई का सलीका सिखाया जाता है।

कामकाज से जुड़े रहने की सोच कैसे समय कटता नहीं चलता पता : कामकाज से जुड़े रहने की सोच की वजह से इन बंदियों का समय कैसे कटता है पता नहीं चलता। जेलर ने कहा कि मंडल कारा में 16 महिला और करीब 575 पुरुष बंदी हैं।

बंदियों के लिए जेल के अंदर बनाया योगा वार्ड : बंदी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहे इसके लिए जेल के अंदर योगाभ्यास की व्यवस्था की गई है। बंदियों में ही दक्ष दो पुरुष बंदी योगाभ्यास सिखाते हैं। उन्हें योगा शिक्षक का नाम दिया गया है।

जेलर सुदर्शन प्रसाद सिंह ने कहा कि बंदियों को नियमित रूप से योगा करने की जगह मिले इसके लिए एक अलग योगा वार्ड बनाया गया है। वार्ड 14 को योगा वार्ड बनाते वहां योगाभ्यास के लिए जरूरी साइकलिंग सहित अन्य सामान व उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। हर रोज योगाभ्यास का समय सुबह सात से नौ बजे के बीच रहता है। इस समय अवधि में बंदी व्यायाम से जुड़कर अपने शरीर को फिट (तंदुरुस्त) रखते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें