आक्रोशित लोगों ने शव लेकर तुलसियाही चौक पर किया एन एच जाम

Dec 30, 2025 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा के मंडल कारा में एक सजायाप्ता कैदी सुनील साह की संदिग्ध मौत के बाद लालगंज गांव में लोग आक्रोशित हो गए। मृतक के शव के अंतिम संस्कार के लिए प्रदर्शनकारियों ने सहरसा-सुपौल मुख्य पथ को जाम किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच तथा उचित मुआवजे की मांग की।

आक्रोशित लोगों ने शव लेकर तुलसियाही चौक पर किया एन एच जाम

सत्तर कटैया, एक संवाददाता। मंडल कारा सहरसा में रविवार को एक सजायाप्ता कैदी की संदेहास्पद मौत के बाद लालगंज गांव लाश पहुंचते ही लोग आक्रोशित है गये। मृतक सुनील साह के शव पहुंचने को लेकर सोमवार की सुबह से ही बिहरा थाना पुलिस सहित सहरसा पुलिस सजग थी। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचकर लाश का अन्तिम संस्कार करने के लिये लोगों को समझाया लेकिन आक्रोशित लोग डीएम एवं एसपी के आने की मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने बाद में गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर सहरसा-सुपौल मुख्य पथ को तुलसियाही चौक पर शव को लेकर जाम करते हुये प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोग टायर जलाकर एवं हंगामा करते हुये जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों को सजा देने एवं मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। एन एच 327 ई. के जाम होने से यात्री हलकान और परेशान थे। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को अन्य मार्ग से भेजा जा रहा था ताकि मुख्य मार्ग पर गाडियों की लम्बी कतार न लगे। जाम की खबर मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी ओम प्रकाश, सदर इंसपेक्टर निवास कुमार, बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ शिखा सिंह भारी पुलिस बल के साथ तुलसियाही चौक अवस्थित जामस्थल पर पहुंचा। प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया गया लेकिन वे लोग जाम नहीं तोडने पर अडिग थे। दोपहर बारह बजे के लगभग से जाम होने के कारण अस्त-व्यस्त का माहौल बना हुआ था। स्थानीय कुछ लोगों द्वारा जाम हटाने के लिये प्रशासन को सहयोग किया गया लेकिन समाचार प्रेषण तक जाम जारी था। मालूम हो कि तुलसियाही गांव निवासी सुनील साह पोक्सो एक्ट में बाईस माह से जेल में बंद था। रविवार को उसकी संदेहास्पद मौत हो गई थी। मृतक के गर्दन पर कटने के निशान थे। जेल प्रशासन द्वारा थाली काटकर खुद से खुदकुशी की बात बताई गई लेकिन परिवार के लोग जेल प्रशासन पर लापरवाही एवं हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSuspicious Death of Convicted Prisoner Sparks Protests in Saharsa
;;;