आधी रात को जेल में औचक छापेमारी से मचा हड़कंप

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा मंडल कारा में जिला प्रशासन और पुलिस ने रात को सघन छापेमारी की। जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। छापेमारी में कई पुलिस अधिकारी शामिल थे और यह नई सरकार के गठन के बाद का पहला निरीक्षण था।

आधी रात को जेल में औचक छापेमारी से मचा हड़कंप

सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा मंडल कारा में गुरुवार की आधी रात जिला प्रशासन और सहरसा पुलिस की टीम ने सघन छापेमारी किया । औचक निरीक्षण से काफी देर तक हडकंप मचा रहा ।लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री बरामदगी नहीं होने से प्रशासन ने राहत की सांस लिया। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की कई टुकड़ियां एक साथ मंडल कारा के अंदर दाखिल हुई। अंदर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग एक-एक वार्ड की बारीकी से तलाशी लिया। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक शुरु हुई जांच पड़ताल से जेल कर्मियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छापेमारी लगभग डेढ़ घंटे तक चली।

छापेमारी शुरू होने के कुछ देर बाद डीएम दीपेश कुमार, एसपी हिमांशु भी मंडल कारा पहुंचे और दोनों अधिकारीयों ने उन्होंने बारिकी से करीब आधा घंटा तक छापेमारी का जायजा लिया। छापेमारी में डीएम दीपेश कुमार व एसपी हिमांशु के अलावा सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजित कुमार मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे , सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार , कई सार्जेंट सहित भारी मात्रा में सदर थाना पुलिस, पुलिस केंद्र से पुलिस बल भी मौजूद रहे। हालांकि छापेमारी में पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला । नई सरकार बनने और नये मुख्यमंत्री की ताजपोशी के बाद पहली बार सघन रूप से मंडल कारा में छापेमारी अभियान चलाया गया था । महिला पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों ने महिला वार्ड का निरीक्षण किया । सहरसा एसपी ने बताया कि सरप्राइज विजिट के तहत रूटीन छापेमारी था । कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला । उन्होंने बताया कि कारा का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। छापेमारी में मंडल कारा अधीक्षक निरंजन कुमार पंडित, महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, अस्पताल पिकेट प्रभारी गुंजन कुमार, सार्जेंट शालिनी झा, सार्जेंट दुखन पासवान, पुअनि रौशन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।