ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासहरसा में पुलिस गाड़ी पर पथराव, तोड़फोड़

सहरसा में पुलिस गाड़ी पर पथराव, तोड़फोड़

सड़क हादसे में बुधवार रात बालक की हुई मौत के बाद शुक्रवार को बिहरा थाना के खोनहा गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गांव के पास हरदी चौघाड़ा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को तीन...

सड़क हादसे में बुधवार रात बालक की हुई मौत के बाद शुक्रवार को बिहरा थाना के खोनहा गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गांव के पास हरदी चौघाड़ा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को तीन...
1/ 2सड़क हादसे में बुधवार रात बालक की हुई मौत के बाद शुक्रवार को बिहरा थाना के खोनहा गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गांव के पास हरदी चौघाड़ा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को तीन...
सड़क हादसे में बुधवार रात बालक की हुई मौत के बाद शुक्रवार को बिहरा थाना के खोनहा गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गांव के पास हरदी चौघाड़ा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को तीन...
2/ 2सड़क हादसे में बुधवार रात बालक की हुई मौत के बाद शुक्रवार को बिहरा थाना के खोनहा गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गांव के पास हरदी चौघाड़ा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को तीन...
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 28 Feb 2020 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

सड़क हादसे में बुधवार रात बालक की हुई मौत के बाद शुक्रवार को बिहरा थाना के खोनहा गांव में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गांव के पास हरदी चौघाड़ा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने बिहरा थाना की गाड़ी पर पथराव करते हुई तोड़फोड़ की।

मिली जानकारी के अनुसार जाम कर रहे लोगों को जब पता चला कि बच्चे को ठोकर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने छोड़ दिया है तो वे आक्रोशित हो गए। लोग ट्रक चालक पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग कर रहे थे। जाम स्थल पर लोगों को समझाने पहुंचे एसआई सत्येन्द्र कुमार व पुलिस बल को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। एक दर्जन से अधिक संख्या में लोगों ने गाड़ी के शीशे को लाठी-डंडे से तोड़ दिया। सूचना पर एसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा। बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से मामले को शांत कराया गया। वहीं पुलिस का दावा है कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। पुलिस का कहना है कि लोगों को समझाने पहुंची पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करना गैरकानूनी है।

पुलिस छावनी में तब्दील रहा खोनहा गांव : सड़क जाम के दौरान बिहरा थाना पुलिस के गाड़ियों के साथ तोडफोड़ किये जाने की घटना के बाद खोनहा में काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। वज्र वाहन सहित पुलिस के जवान को देखते ही उग्र प्रदर्शन कर रहे शरारती तत्व छिप गये। सहरसा से बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल से गांव छाबनी में तब्दील हो गया था।

तोड़फोड़ करने वाले को किया जा रहा चिह्नित : पुलिस गाड़ी को तोड़फोड करनेवाले दोषी लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना निन्दनीय है। घटनास्थल से वीडियो उपलब्ध हुआ है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के निर्देश के बाद बिहरा पुलिस उपद्रव करने वाले को चिह्नित कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें