आनंद विहार को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

हिन्दुस्तान, सहरसा
Follow us on Google News
share

सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सहरसा से ट्रेन 28 अप्रैल से हर मंगलवार चलेगी, जबकि पूर्णिया कोर्ट से हर शुक्रवार और रविवार को चलेगी। आनंद विहार से सहरसा के लिए ट्रेन 30 अप्रैल से हर गुरुवार चलेगी। ये ट्रेनें यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर चलाई जा रही हैं।

आनंद विहार को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेगी। सहरसा से आनंद विहार के स्पेशल ट्रेन(05575) 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन(05579) 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर शुक्रवार और रविवार को चलेगी। उधर, आनंद विहार से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन(05576) 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को चलेगी। आनंद विहार से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट के लिए स्पेशल ट्रेन(05580) 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर रविवार व मंगलवार को चलेगी। सहरसा से ट्रेन रात 8 बजे खुलेगी और अगले दिन की मध्य रात्रि 1.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ट्रेन रात पौने 9 बजे सुपौल, 10.23 में झंझारपुर, 11.50 में जनकपुर रोड और मध्य रात्रि 12.50 में सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से सुबह 5.15 बजे खुलेगी और अगले दिन की सुबह साढ़े दस बजे सहरसा पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट से ट्रेन शाम साढ़े चार बजे खुलेगी और अगले दिन की मध्य रात्रि 1.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन रात 7.40 बजे सहरसा, पौने नौ में सुपौल व पौने दस में निर्मली पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से सुबह 5.15 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे सहरसा जंक्शन व दोपहर पौने 2 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि सहरसा और पूर्णिया से जाने-आने वाली स्पेशल ट्रेनों में आठ थ्री एसी इकोनॉमी, 10 स्लीपर और 2 जनरल कोच लगे रहेंगे। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।