ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसासौरबाजार: आमसभा में चली लाठियां, 6 जख्मी

सौरबाजार: आमसभा में चली लाठियां, 6 जख्मी

प्रखंड के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के बखरी गांव में सेविका सहायिका चयन के लिए बुलाई गई आमसभा में जमकर लाठियां चली। इसमेंं महिला पर्यवेक्षिका रूप प्रभा वार्ड सदस्य अशोक आनंद समेत आधा अन्य लोग जख्मी हो...

सौरबाजार: आमसभा में चली लाठियां, 6 जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 17 Jul 2019 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के बखरी गांव में सेविका सहायिका चयन के लिए बुलाई गई आमसभा में जमकर लाठियां चली। इसमेंं महिला पर्यवेक्षिका रूप प्रभा वार्ड सदस्य अशोक आनंद समेत आधा अन्य लोग जख्मी हो गए हैं।

सहुरिया पश्चिमी पंचायत के बखरी वार्ड नंबर 7 में मंगलवार को सेविका सहायिका के लिए चयन के लिए आमसभा बुलाई गई। वार्ड सदस्य अशोक आनंद की अध्यक्षता पर्यवेक्षिका रूप प्रभा के निर्देशन में किया जा रहा था। इसी दौरान अभ्यार्थी आरती देवी के पति सुबोध मेहता और अर्चना देवी के पति विजय यादव के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने जख्मी एलएस और वार्ड सदस्य को सौरबाजार सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें