Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSomvati Amavasya Married Women Pray for Long Life of Husbands Under Peepal Tree
सोमवती अमावस्या पर हुई पीपल वृक्ष की पूजा
सलखुआ में सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए पीपल वृक्ष के नीचे पूजा की। महिलाओं ने पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और वहां कच्चे धागे,...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 31 Dec 2024 12:54 AM

सलखुआ। प्रखंड क्षेत्र सहित विभिन्न पंचायतों में सोमवती अमावस्या को लेकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु की कामना करते विधि - विधान से पीपल वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की। सुसज्जित वस्त्र धारण कर सुहागिन महिलाओं ने विधिवत पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही पीपल वृक्ष के नीचे विधि पूर्वक कच्चे धागे, प्रसाद, तील, जौ, सिंदूर, पुष्प अर्पित कर सौभाग्यवती की मन्नत मांगते पीपल वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।