ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाखेती संबंधी समस्याओं का समाधान

खेती संबंधी समस्याओं का समाधान

सलखुआ | एक संवाददाता कृषि विभाग के आत्मा के सौजन्य से किसान सलखुआ प्रखंड...

खेती संबंधी समस्याओं का समाधान
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाFri, 05 Feb 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

सलखुआ | एक संवाददाता

कृषि विभाग के आत्मा के सौजन्य से किसान सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत सितुआहा पंचायत के महादेवमंठ में गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में खेती, उत्पादन एवं किसानों की समस्या के संबंध में चर्चा किया गया।

गोष्ठी में जिला से प्रतिनियुक्तमंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगुआनपुर के वरीय वैज्ञानिक डा विनोद कुमार एवं डा श्यामबाबू साह ने सरकार द्वारा घोषित किसान के आय में दोगुना वृद्धि, उत्पादन एवं उत्पादिकता में वृद्धि, कृषि कार्य करने में लगी लागत रिटर्न एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बीएओ सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न किसान गोष्टी में मुखिया पिंकी कुमारी, कृषि वैज्ञानिक के अलावे प्रखंड तकीनीकी प्रबंधक मनोज कुमार, समन्यवयक मधुवाला,किसान सलाहकार अनिल कुमार, वकील कुमार, ध्रुव शर्मा, सलिता देवी, परमेश्वरी यादव, अशोक यादव, घनश्याम सिंह, नरेश यादव मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें