ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसा जिले में अब तक 74 प्रतिशत रोपनी

जिले में अब तक 74 प्रतिशत रोपनी

सहरसा | एक संवाददाता जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी


जिले में अब तक 74 प्रतिशत रोपनी
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 24 Jul 2021 06:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सहरसा | एक संवाददाता

जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष भी धान की अच्छी पैदावार को लेकर किसान अपने खेत में धान रोपनी में जुटे हुए हैं। जिले में लक्ष्य के विरूद्ध साढ़े 74 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। जिले में इस बार 67 हजार हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य है।

जिसमें 49918 हेक्टर में धान रोपनी भी चुकी है। कोसी इलाके में अधिकतर किसान देर से ही धान रोपनी करते हैं। कृषि विभाग के अनुसार 10 अगस्त तक धान रोपनी कार्य चलने की संभावना है। इस बार जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में सबसे अधिक धान रोपनी का लक्ष्य है।

इसके बाद सोनवर्षा में धान की खेती होगी। जिला कृषि विभाग के सूची अनुसार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में 10 500 हेक्टेयर में लक्ष्य के विरूद्ध 7162 हेक्टेयर में धान रोपनी हो गई है। वहीं सोनवर्षा में 9200 हेक्टेयर के विरुद्ध 6905, महिषी में 8320 के विरुद्ध 6445 हे, कहरा में 6570 के विरुद्ध 5049, सतरकटैया में 6130 के विरुद्ध 4451, नवहट्टा में 6130 के विरुद्ध 4442, सौर बाजार में 7440 के विरुद्ध 5534, सलखुआ में 4820 के विरुद्ध 3585, पतरघट में 4820 के विरुद्ध 3673 एवं बनमाईटहरी प्रखंड में 3070 हेक्टेयर के विरुद्ध 2682 हेक्टेयर में धान रोपनी हो चुकी है।

किसानों को और अधिक बारिश का इंतजार : इस महीने अबतक दस से बारह दिन जिले के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो चुकी है। लेकिन विगत दो तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। रोपनी के लिए और बारिश की जरूरत है। किसान रंजीत यादव, देवनारायण यादव, कामेर्श्व दास सहित अन्य किसानों ने बताया कि अब मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार है। हालांकि कुछ किसान मोटर पम्प से खेत में पानी देकर धान रोपनी में जुटे हुए हैं।

े जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह न ेकहा कि जिले में धान रोपनी कार्य शुरू है। अबतक साढ़े 74 प्रतिशत से अधिक धान की रोपनी हो चुकी है। इस माह के अंत तक शत प्रतिशत धान रोपनी होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें