ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाआधे घंटे ट्रेन रोक किया प्रदर्शन

आधे घंटे ट्रेन रोक किया प्रदर्शन

बिहार को विशेष राज्य की दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक कर प्रदर्शन...

आधे घंटे ट्रेन रोक किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSun, 10 Jun 2018 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार को विशेष राज्य की दर्जा सहित अन्य मांगों को लेकर जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक कर प्रदर्शन किया। रविवार की सुबह जअपा कार्यकर्ताओं ने सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर भागलपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन को आधे घंटे तक रोक कर परिचालन बाधित कर दिया। इस कारण कई और ट्रेनें लेट हो गई।

पूर्णिया की तरफ से आने वाली सवारी गाड़ी 55563 को मधेपुरा स्टेशन पर 40 मिनट तक रोक दिये जाने से भी यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सहरसा स्टेशन पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक देवल मंडल, सहायक उपनिरीक्षक श्री निवास कुमार, प्रभारी रेल थानाध्यक्ष जय विष्णुराम ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर ट्रेन का परिचालन शुरू कराया।

इधर ट्रेन परिचालन रोक कर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर आयोजित रेल चक्का जाम करने मेंे जिलाध्यक्ष अब्दुस सलाम, पूर्व जिप सदस्य इंदूभूषण सिंह इंदू, मुखिया इंदल यादव, जीबू आलम, लल्टू यादव, अरविन्द कुमार यादव, शंकर मंडल, विपिन यादव, पप्पू यादव, मनोज पासवान, मो.लाल, दीपक यादव, रजिया खातुन, नरेश निराला, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सौर बाजार से संसू. के अनुसार सहरसा- मधेपुरा रेलखंड के बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्णिया- सहरसा पैसेंजर ट्रेन को जाप कार्यकर्ताओं ने लगभग एक घंटे रोककर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के नाम पर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जब केन्द्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार है तो केन्द्र बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नही दे रही है।

जाप के जिलाउपाध्य कमलेश्वरी यादव, उमेश यादव, पप्पू अस्थाना, चंदेश्वर यादव, सुरेन्द्र यादव, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें