दो दिन बीत गये अब भी मुख्य सड़क पर जमा कीचड़ पानी

May 06, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा जिले में दो दिन पहले हुई आंधी और बारिश के बाद कई मुख्य सड़कें जलजमाव और कीचड़ में डूबी हुई हैं। इससे शहरवासियों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।

दो दिन बीत गये अब भी मुख्य सड़क पर जमा कीचड़ पानी

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दो दिन पूर्व हुई आंधी के बाद बारिश से अब भी नगर निगम तहत कई मुख्य सड़क जलजमाव व कीचड़ बना हुआ है। कीचड़ पानी से शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि बुधवार को सुबह से ही आकाश में काले काले बादल छाये रहे। आंधी बारिश की संभावना बनी रही। लेकिन दिन के ग्यारह बजते ही मौसम में अचानक बदलाव हो गया और तीखी धूप निकल गई। जिससे शाम तक लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग तहत अभी भी आंधी बारिश की संभावना बनी हुई है। बुधवार को 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इधर पूर्व में सोमवार की शाम हुई मुसलाधार बारिश से दो दिनों बाद भी नगर निगम के कई मोहल्ले की सड़क सहित मुख्य सड़क पर कीचड़ पानी जमा रहा। जिस कीचड़ पानी से लोगों‌ को आवाजाही के दौरान काफी दिक्कत हुई। खासकर मोहल्ले की सड़क पर जमा कीचड़ पानी से स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चे को काफी दिक्कत हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 मई तक ज्यादातर चमक गरज और बिजली, आंधी पानी की संभावना बनी हुई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 29 और 32 सी के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 20.और 22 सी के बीच रहने का अनुमान है सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 85 और 85 प्रतिशत के बीच और अपराहन सापेक्षिक आर्द्रता 35 से 35 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और सतही हवा की गति 16 किमी प्रति घंटा से 22 किमी प्रति घंटा अधिकतर पूर्वी दिशा में चलने की संभावना है। आगामी दिनों में आसमान बादलो भरा होगा व वर्षा होने कि संभावना ज्यादातर बन रही है。

रिफ्यूजी चौक से कहरा रोड में जलजमाव

रिफ्यूजी चौक से कहरा प्रखंड जाने वाली सड़क पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। पानी निकासी नहीं किये जाने से सड़क पर जमा पानी से सड़क टूटने की संभावना है। वहीं वाहनों के आवाजाही से कीचड़ पानी उछलकर पड़ता है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

सराही चौक सड़क पर भी जमा पानी

सराही कब्रिस्तान चौक समीप बेंगहा जाने वाली सड़क पर कई फीट पानी जमा है। मुख्य सड़क होने से दिनरात लोगों की आवाजाही होती है। लेकिन कीचड़ पानी के कारण लोगों को आवाजाही में खासे परेशानी हो रही है। कीचड़ पानी बीच गड्ढे का पता नहीं रहने से लोग फिसल कर गिरते हुए आते जाते हैं। वहीं गाड़ियों की आवाजाही से स्थानीय दुकानदार को काफी फजीहत झेलना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गाड़ियों की आवाजाही के दौरान कीचड़ पानी के छींटे दुकान में पड़ता रहता है।

सामान्य प्रश्न

सहरसा में जलजमाव की स्थिति क्या है?
सहरसा में कई मुख्य सड़कें जलजमाव और कीचड़ में डूबी हुई हैं, जिससे शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।