आंधी-बारिश से सलखुआ में तबाही
सलखुआ में मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। फूस के घर धराशायी होने से प्रभावित परिवारों को रात बिताने में समस्या हुई। लगातार बारिश ने किसानों की मक्का फसल को नुकसान पहुंचाया और बिजली व्यवस्था भी बाधित रही।

सलखुआ, एकसंवाददाता। मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सलखुआ एवं पुरानी बांध बहुअरवा गांव में दो लोगों के फूस के घर धराशायी हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रात गुजारने की समस्या खड़ी हो गई। हालांकि दिनभर की उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की थ्रेसिंग के बाद तैयार रखी गई मक्का बारिश में भींग गई, जिससे आर्थिक क्षति हुई है।किसानों
ने बताया कि मौसम की मार से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही और कई गांवों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


