ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसाडूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

महिषी | एक संवाददाता महिषी थाना क्षेत्र के झाड़ा पंचायत के वार्ड नम्बर एक

डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाTue, 27 Jul 2021 05:41 AM
ऐप पर पढ़ें

महिषी | एक संवाददाता

महिषी थाना क्षेत्र के झाड़ा पंचायत के वार्ड नम्बर एक में कोसी नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से स्थानीय निवासी उमेश मुखिया का 7 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की मौत हो गई। ग्रामीण सहयोग से लाश पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना महिषी थाना एवं सीओ को दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद बच्चा अपने साथियों के साथ घर के सामने जमा बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था। नहाने के क्रम में उसका पांव फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। साथी बच्चों द्वारा हल्ला किया गया।

हल्ला सुन जबतक लोग उसे निकालते उसकी मौत हो गयी थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना महिषी थाना और सीओ को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी खानापूर्ति के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशाल अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। एकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। पंचायत की मुखिया आशा देवी, पंसस लुबिया देवी, वार्ड सदस्य हरेराम ठाकुर , समाजसेवी बिपिन पासवान, लालमोहर मुखिया, पूर्व मुखिया अरुण यादव, पूर्व पंसस मनोज राम, मो. नईमुद्दीन सहित अन्य ने सीओ से उचित सरकारी सहायता देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें