सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन का निर्देश
सलखुआ में कनरिया थाना परिसर में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने भाग लिया। चौकीदारों को अनुशासन और सजगता का पाठ पढ़ाते हुए, उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने की सलाह दी। रात की गश्ती को नियमित करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पर जोर दिया गया।

सलखुआ, संवाद सूत्र। कनरिया थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। इसमें थाना के पदाधिकारियों सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों ने भाग लिया। परेड के दौरान चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने संबोधित करते हुए चौकीदारों को गांवों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। उनकी सजगता से असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है।
थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि चौकीदार रात में गश्ती नियमित रूप से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर चौकस नजर रखें तथा किसी भी सूचना को छुपाने के बजाय तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गश्ती में लापरवाही पाई गई, तो संबंधित चौकीदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



