Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSecurity Drill Conducted at Saharsa Court Following Bomb Threat to Civil Courts in Bihar
कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ पूर्वाभ्यास

कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ पूर्वाभ्यास

संक्षेप:

बिहार के कई जिलों में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सहरसा व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें न्यायालय परिसर की गहन जांच की गई। डॉग स्कॉड और बम डिस्पोजल स्कॉड ने सुरक्षा मानकों की जांच की।

Jan 10, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार के कई जिलों में स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सहरसा व्यवहार न्यायालय की भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, सहरसा की सरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया।जिसमें पुरे न्यायालय परिसर को गहनाता से चेक किया गया। माक ड्रिल के दौरान सहरसा न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन पदाधिकारी गण एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।पूरे न्यायालय परिसर का डॉग स्कॉड, बम डिस्पोजल स्कॉड से पूरे जांच किया गया। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सहरसा कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर आधे घंटे का मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।सहरसा

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी हिमांशु के निर्देश पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान पूरी बारिकी साथ कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच पड़ताल की गई। इस दौरान किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया ।सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। ताकि भविष्य में अगर कभी कोई आपातकालीन स्थिति पैदा हो जाय तो उससे निपटने में कोई परेशानी नहीं हो।मॉक ड्रिल में पुलिस पदाधिकारी , पुलिस कर्मी, बम निरोधक दस्ता, स्वान दस्ता आदि शामिल थे। पूर्वाभ्यास के दौरान संभावित खतरे की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, इलाके की घेराबंदी, संदिग्ध वस्तुओं की जांच और लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। साथ ही सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए सिविल कोर्ट में पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया।मौके पर मौजूद व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि कोर्ट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं। उनकी सुरक्षा को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ।जिसके माध्यम से यह देखा गया कि सुरक्षा को लेकर और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार राकेश सब जज वन कुदुस अंसारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार सिंह, अभिनव कुमार, न्यायालय प्रबंधक रवि कुमार नायाब नाजिर पवन कुमार सहित मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडेय , सार्जेंट सुदामा कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्वाभ्यास के बाद कोर्ट में कामकाज शुरु हुआ।