ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सहरसास्कार्पियो ने मारी ठोकर युवक की गयी जान

स्कार्पियो ने मारी ठोकर युवक की गयी जान

सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। जिसकी भी हालत गंभीर बनी हुई...

स्कार्पियो ने मारी ठोकर युवक की गयी जान
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाMon, 02 Dec 2019 10:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। जिसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि रिफ्यूजी कॉलोनी के समीप किराये के मकान में रहने वाले पतरघट प्रखंड के कपसिया गांव निवासी संजय कुमार सिंह अपने बीमार भाई मनु कुमार सिंह को रविवार की देर रात पटना जाने वाली जनहित एक्सप्रेस में बिठाकर भांजे मनीष कुमार सिंह के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब बारह बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी जिसमें दोनों मामा व भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसी दौरान एक शादी समारोह से लौट रहे जिला पार्षद धीरेन्द्र यादव ने दुघर्टना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों जख्मी व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर रूप से जख्मी संजय कुमार सिंह की मौत हो गई। जबकि उनका भांजा मनीष कुमार सिंह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। मौत के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की खबर सुनकर परिजनों के घर कोहराम मच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें