हिंदी और उर्दू के नाम और काम में फंसे जिले के एक विद्यालय

Apr 15, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा जिले के प्राथमिक विद्यालय भादा में हिंदी और उर्दू नामों के कारण शिक्षकों को परेशानी हो रही है। विद्यालय शुक्रवार को बंद रहता है जबकि रविवार को खुला होता है। शिक्षकों को दोनों दिनों की छुट्टी नहीं मिल रही है, जिससे उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं। शिक्षा विभाग की जांच के बाद उचित निर्णय की उम्मीद है।

हिंदी और उर्दू के नाम और काम में फंसे जिले के एक विद्यालय

सहरसा, ज्ञानमूर्ति/ हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के एक विद्यालय हिंदी और उर्दू के नाम और काम से फंसे रहने से शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। मामला सौरबाजार प्रखण्ड के रौता पंचायत तहत संचालित प्राथमिक विद्यालय भादा से संबंधित है। इस प्राथमिक विद्यालय के भवन पर हिंदी और उर्दू में अलग अलग नाम अंकित है। जानकारी अनुसार विद्यालय भवन पर हिंदी में प्राथमिक विद्यालय भादा लिखा हुआ है। वहीं उर्दू में अपर मकतब भादा लिखा गया है। स्थिति यह है कि यह विद्यालय उर्दू विद्यालय तहत शुक्रवार को बंद रहती है। जबकि रविवार को छात्रों का पठन पाठन होता है। इधर शिक्षा विभाग द्वारा यह विद्यालय हिंदी विद्यालय तहत शुक्रवार को खुली और रविवार को ऑफडे रहती हैं।

विद्यालय हिंदी है या उर्दू की पेंच में शिक्षक परेशान है। कारण इस विद्यालय के शिक्षकों को रविवार को छुट्टी नहीं मिलती है। आनलाइन छुट्टी अप्लाई करने पर रविवार को छुट्टी नहीं दी जाती है। जबकि रविवार को शिक्षा विभाग ई शिक्षा कोष और एचआरएमएस पोर्टल पर विकऑफ दिखता है। ऐसे में शिक्षकों को शुक्रवार और रविवार दोनों दिन की छुट्टी नहीं मिल पा रही है। जानकारी अनुसार 1963 में स्थापित इस विद्यालय में स्थानीय मुस्लिम द्वारा जमीन दान दी गई थी। विद्यालय में दो टोला सेवक, प्रधान शिक्षक सहित 14 शिक्षक कार्यरत हैं। शुक्रवार को अनुपस्थिति को लेकर शिक्षकों से स्पष्टीकरण : शुक्रवार को विद्यालय बंद रहने और शिक्षक अनुपस्थित रहने से सभी शिक्षकों से विभागीय पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण पूछे जाने के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया और परेशानी बढ़ गई। जिसके बाद विद्यालय के प्रधान शिक्षक नीरज कुमार सिंह ने डीईओ को पत्र देकर मार्गदर्शन की मांग की। प्रधान शिक्षक ने कहा कि विद्यालय का नाम सभी ऑफिस में प्राथमिक विद्यालय भादा अंकित है जबकि विद्यालय प्रांगण में हिन्दी में प्रा, वि भादा तथा उर्दू में अपर प्राइमरी मकतब भादा लिखा है।वर्तमान में विद्यालय शुक्रवार को बंद रहता है जबकी रविवार को खुला रहता है।शुक्रवार के दिन अनुपस्थित रहने के कारण सभी शिक्षको से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। वर्तमान में एचआरएमएस पोर्टल पर विद्यालय रविवार को वन्द दिखाता है जबकि शुक्रवार को खुला जिसके कारण काफी समस्या उत्पन्न उत्पन्न हो रही है। वर्ग पांच तक विद्यालय संचालित : प्राथमिक विद्यालय भादा वर्ग पांच तक है। इस विद्यालय चार उर्दू शिक्षक में एक महिला शिक्षिका कार्यरत है। उर्दू मकतब के मुताबिक उर्दू शिक्षक अधिक होनी चाहिए थी। लेकिन अधिकांश शिक्षक हिंदी विद्यालय की तरह इस विद्यालय में पदस्थापित है। 263 नामांकन में मात्र 88 उर्दू छात्र नामांकित : इस विद्यालय में एक से वर्ग पांच तक लगभग 263 छात्र छात्राएं नामांकित है।जिसमें से मात्र 88 छात्र छात्राएं मुस्लिम वर्ग के नामांकित है। हालांकि इस विद्यालय में एनजीओ तहत एमडीएम दी जाती है। एक आंकड़े तहत लगभग 155 से 160 छात्रों की एमडीएम में उपस्थिति रहती हैं। कहते डीईओ : प्रा विद्यालय भादा संबंधित मामले संज्ञान में आया है। इसकी वास्तविकता की जांच कराते उचित निर्णय और दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। हेमचंद्र, डीईओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।