Saharsa News: छिनतई मामले में पुलिस को मिली सफलता, चार धराए
Saharsa News: सौरबाजार पुलिस ने छिनतई के दो अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। मामलों में महिलाओं की कान की बालियां बाइक सवार बदमाशों ने छीनी थीं। पुलिस ने दोनों मामलों में छीनी गई सोने की बालियों का गला हुआ सोना बरामद किया। बरामदगी अंजली ज्वेलर्स और नथुनी ज्वेलर्स से हुई।

छिनतई के मामलों में चार अभियुक्त गिरफ्तार
Saharsa News:
सौरबाजार संवाद सूत्र। सौरबाजार पुलिस ने छिनतई मामले में चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने सौरबाजार थाना में दर्ज कांड में बैजनाथपुर वार्ड 23 निवासी अजय कुमार, अन्य कांड में बैजनाथपुर वार्ड 23 निवासी नंदकिशोर साह, सिद्धांत कुमार, गणेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।जानकारी हो की बीते चार अक्टूबर को मधेपुरा जिला के श्रीपुर निवासी रानी कुमारी पति राहुल कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके खगड़िया जिला अंतर्गत पिलगरा गांव जा रही थी। इसी दौरान चोडंडा विजयपुर चौक से पहले पुलिया समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कान का बाली झपटकर फरार हो गया था। वहीं बीते 9 अक्टूबर सहरसा वार्ड 21 निवासी विकास कुमार झा के माता-पिता ऑटो से लगमा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो का पीछा करते हुए चंदौर के पास महिला के कान का बाली छिनतई कर फरार हो गया था। सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि छिनतई के दो अलग-अलग थाना कांड में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों हीं कांड में छिनतई की गई सोने की कानबाली का गला हुआ सोना का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया बैजनाथपुर स्थित अंजली ज्वेलर्स एवं सदर थाना क्षेत्र के नथुनी ज्वेलर्स से छिनतई की गई कानबाली का गला हुआ सोना का टुकड़ा बरामद किया गया है।

