
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए राजदीप का चयन
सहरसा के सोनवर्षा क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोदराम के छात्र राजदीप कुमार का चयन मध्यप्रदेश के इंदौर में 1 से 4 दिसंबर तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राजदीप ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनके पिता और जिला प्रशासन इस सफलता पर खुश हैं।
सहरसा, नगर संवाददाता । मध्यप्रदेश के इंदौर में 1 से 4 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 69 में राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्कूली प्रतियोगिता के लिए सहरसा से सोनवर्षा क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय गोदराम के राजदीप कुमार का चयन किया गया है। l जिला एथलेटिक संघ के सचिव सह एथलेटिक्स के राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी रोशन सिंह धोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि आठवीं कक्षा का छात्र राजदीप ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बाद भी अपने जोश जुनून और काबिलियत के बल पर अंडर 14 आयु वर्ग में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया। राजदीप के पिता पोलाय मंडल इस सफलता पर काफी खुश है ।राजदीप

पिछले दिनों पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने कहा कि सीमित संसाधनों में जिस तरह सहरसा के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे राष्ट्रीय फलक पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।निश्चित ही आगामी दिनों में सहरसा बिहार के खेल के क्षेत्र में गिने चुने जिलों में शुमार होगा। जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें यथासंभव आगे मदद भी करेंगे।जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह , उपाध्यक्ष रोहित राज, सैयद शमी अहमद, सचिव रोशन सिंह धोनी ,संयुक्त सचिव नीतीश मिश्रा ,कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन ,जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला योगासन संघ सचिव अमन कुमार सिंह ,जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला फुटबाल संघ सचिव मो अशफाक आलम, जिला हॉकी संघ सचिव सुनील कुमार झा, जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन , क्रीड़ा भारती जिला मंत्री अंशु मिश्रा ,खेल प्रशिक्षक प्रमोद झा, मानस वत्स, तुषार कात्यायन ,अरुण भारती, सूरज गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




