Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSaharsha Shooting Data Entry Operator Injured by Bike-Borne Criminals
दुस्साहस : खनन विभाग के डाटा आॅपरेटर को मारी गोली, घायल

दुस्साहस : खनन विभाग के डाटा आॅपरेटर को मारी गोली, घायल

संक्षेप:

सहरसा में सोमवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने खनन विभाग के डाटा इंट्री आपरेटर मृत्युंजय कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के समय वह अपने गांव से शहर लौट रहे थे। जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 25, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, नगर संवाददाता। बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की देर शाम खनन विभाग में कार्यरत डाटा इंट्री आपरेटर को गोली मार कर जख्मी कर दिया । जख्मी मृत्युंजय कुमार खनन विभाग जमुई में डाटा इंट्री आपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। जख्मी बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर गांव के वार्ड 4 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार सोमवार की शाम करीब छह बजे अपने गांव से सदर थाना क्षेत्र के संतनगर स्थित घर आ रहे थे। जख्मी का संतनगर में भी घर है। गांव से शहर आने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मत्स्यगंधा से पहले जरसैन गांव समीप गोली मार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि मृत्युंजय कुमार सत्तर गांव से नहर रोड होते स्कूटी से सहरसा जा रहा था। जख्मी को दो गोली मारी गई। गोली लगने से जख्मी मृत्युंजय ने फोन कर घटना की जानकारी सहरसा में मौजूद सबंधी को दिया ।जिसके बाद उसे आननफानन में गांधी पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, लाइन डीएसपी ओमप्रकाश, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि शाम करीब सवा सात बजे पुलिस को गोली मारने की जानकारी मिली । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । किस वजह से गोली मारी गई इसका पता लगाया जा रहा है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी डाटा इंट्री आपरेटर शनिवार को छुट्टी लेकर घर आये थे। मंगलवार की सुबह वापस जमुई जाना था। इसलिए सोमवार की शाम गांव से वापस लौट रहे थे। जबकि बाइक सवार अपराधी उसका पीछा कर रहा था। इसी दौरान मत्स्यगंधा से पहले समानान्तर आकर ओवरटेक करते हुए गोली फायर कर भाग निकला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को एक खोखा मिला है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ और सदर थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंच कर छानबीन किया। जिला आसूचना ईंकाई भी छानबीन में जूटी हुई है। रविवार को सोनवर्षा और सोमवार को सदर थाना क्षेत्र में दो गोलीबारी की घटना से पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। जख्मी के परिजनों ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।