नाला में नहीं दिया ढक्कन राहगीर गिरकर हो जाते घायल
सहरसा नगर निगम क्षेत्र में गांधी पथ से दहलान चौक जाने वाले मार्ग में नाला का ढक्कन न होने के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद की अनदेखी के कारण यह समस्या बढ़ रही है। दो माह पहले बने नाले को ढका नहीं गया है, जिससे हर दिन कई लोग घायल हो रहे हैं।

सहरसा।नगर निगम क्षेत्र के गया गांधी पथ से दहलान चौक के तरफ जाने वाली मार्ग में बने नाला में ढक्कन नहीं रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।यहां दिन भर में दर्जनों लोग गिरकर घायल हो जाते हैं।लेकिन स्थानीय वार्ड पार्षद में नगर निगम प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।राहगीरों एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि लगभग दो माह पूर्व नाला का निर्माण कराया गया है।लेकिन मोर के पास नाला को नही ढका गया है। डीबी रोड शंकर चौक के तरफ आरओबी निर्माण कार्य होने के कारण वो रास्ता बंद है।ऐसे में लोग थाना चौक,विरकुंवर सिंह चौक नया बाजार से महावीर चौक सुभाष चौक सहित अन्य जगहों पर जाने वाले लोग गांधी पथ होकर ही गुजरते हैं।जहां
मोर के पास हर हमेशा जाम लगा रहता है।जहाँ बने नाला में ढक्कन नहीं रहने के कारण गिर कर घायल हो जाते हैं।लोगो ने कहा यहां प्रत्येक दिन दर्जनों लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।फिर भी इसको ठीक नही किया जा रहा है।यही स्थिति बनी रही तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


