
दो दर्जन से अधिक माफियाओं की सूची हो रही तैयार
सहरसा जिले में अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। एसपी हिमांशु के निर्देश पर पांच अपराधियों की सूची न्यायालय को सौंप दी गई है। दो दर्जन से अधिक माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रक्रिया में रजिस्ट्री, बैंक से जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में अपराध से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल पांच अपराधियों की सूची तैयार कर न्यायालय को सौंप दिया गया है। न्यायालय से आदेश मिलते हीं अपराधियों के अवैध संपति पर सरकार का कब्जा हो जाएगा ।सहरसा एसपी हिमांशु ने जिले के सभी थाना को सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। जिन अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। उनमें शराब कारोबारी, कोरेक्स कारोबारी, गांजे के कारोबारी, स्मैक कारोबारी, भू माफिया, साइबर अपराध करने वाले अपराधी शामिल हैं। सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्री आफिस, बैंक आदि से सम्पर्क किया जा रहा है।

ताकि जमीन खरीदारी, कितने बैंक खाते और खाते में कितना रकम का लेन देन हुआ है उसकी सटीक जानकारी मिले। जिसके बाद सूची तैयार कर न्यायालय को सौंपा जाएगा। दो दर्जन से अधिक के खिलाफ होगी कार्रवाई: एसपी हिमांशु के निर्देश पर दो दर्जन से अधिक माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपराध से अर्जित संपति जब्त की जाएंगी। सूची तैयार करने में इस बात की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है की अपराधी ने अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद कितना जमीन खरीदा है। बैंक ट्रांजेक्शन की क्या स्थित है। अपराध से पहले कैसी आर्थिक स्थिति थी और अपराध के बाद कैसी आर्थिक स्थिति है। माफिया में मची खलबली :पुलिस के नये मैनुअल में शामिल हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति जब्त करने की खबर से भू-माफिया, शराब माफिया, बालू माफिया व अन्य अपराध करने वालो में खलबली मच गई है ।जानकारी के अनुसार जिला में अबतक दो दर्जन से अधिक लोगों को चिह्नित किया जा चुका है। जिसके अपराध का इतिहास-भूगोल खंगाला जा रहा है। सभी थाना से भू-माफिया, बालू माफिया, शराब माफिया या पहला अपराध से अब तक किये गये अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा लिया जा रहा है। अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा कोर्ट को समर्पित किया जायेगा। फिर कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया जायेगा। ताकि अर्जित संपत्ति का प्रमाण प्रस्तुत करें। कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस अगली कार्रवाई की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




