जलई में हुए लड़की हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार
सहरसा पुलिस ने जलई थाना क्षेत्र में हुई एक लड़की की हत्या का छह घंटे में सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया। हमले में घायल पीड़ित लड़की के बयान पर कार्रवाई की गई। हत्या के...

सहरसा, नगर संवाददाता । एसपी के निर्देश पर सहरसा पुलिस ने जलई थाना क्षेत्र में हुई लड़की हत्याकांड का छह घंटे के सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हमले में जख्मी पीड़ित लड़की के बयान पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जो अपने पूर्व से परिचित संजय पासवान से अपनी सहेली के साथ मिलने गई थी। इसी क्रम में दोनों के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद अभियुक्त ने घटना को अंजाम दिया ।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 7 बजे जलई ओपी प्रभारी को थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलवा पुल पास खेत में एक लड़की की हत्या एवं एक महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। मृतिका की पहचान तेलवा निवासी पुनम कुमारी एवं घायल लड़की की पहचान तेलवा निवासी सुनीता कुमारी के रूप में हुई।मृतक की मां के फर्द ब्यान पर रिपोर्ट दर्ज किया गया। कांड की गभीरता को देखते हुए घटना के त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाइ करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान तथा मानवीय आसूचना संकलन कर इस घटना के मुख्य आरोपी प्राथमिकी नामजद बहोरवा निवासी संजय पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गहराई से पुछताछ किया गया तो अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए हत्या करने की बात बताई। टीम में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एक धीरेन्द्र पांडेय महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, जलई ओपी प्रभारी ममता कुमारी, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।