Saharsha Police Launches Helmet Awareness Campaign for Road Safety सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनकर चलाएं बाइक, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSaharsha Police Launches Helmet Awareness Campaign for Road Safety

सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनकर चलाएं बाइक

सहरसा पुलिस, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने रविवार को शहर में हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने लोगों को हेलमेट पहनने की जरूरत बताई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाMon, 30 Dec 2024 12:20 AM
share Share
Follow Us on
सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनकर चलाएं बाइक

सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के द्वारा रविवार को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर बाइक चलाने को लेकर शहर में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार , यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार सहित अन्य सबंधित मौजूद रहे। जिस दौरान सभी अधिकारियों, कर्मियों और नगर निगम के कई कर्मी भी बाइक साथ हेलमेट पहनकर जागरूकता अभियान में शामिल हुए। सदर एसडीपीओ ने बताया कि वाहन चालकों को हैलमेट पहनकर हीं बाइक चलानी चाहिए। लोगों को जागरूक करने और हिदायत देने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीटीओ ने भी लोगो को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। यातायात डीएसपी ने बताया कि 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत लोगों हैलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में जागरूकता बढी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना चाहिए। लोगों की जान कीमती है। इसलिए लोगों को हेलमेट पहनना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम उप मेयर उमर हयात गुडडु ने अभियान में शामिल होकर कहा कि लोगों को हेलमेट पहनना चाहिए। सड़क दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट से जान बच सकती है। खतरा भी कम रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।