घर में लाखों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज
सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में, सलखुआ निवासी रवि कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे 25 अगस्त को पत्नी के साथ नेपाल गए थे। लौटने पर उन्हें पता चला कि चोरों ने उनके किराए के मकान से करीब दो लाख...

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के संतनगर में किराये के मकान में रहने वाले सलखुआ निवासी रवि कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि पत्नी साथ अचानक 25 अगस्त को माता-पिता से मिलने के लिए नेपाल चला गया था। जहा मकान मालिक दया घर में चोरी होने की जानकारी दिया ।जिसके बाद वहां से लौटा तो देखा की चोरों ने करीब दो लाख रुपये के सोने के जेवरात, 25 सौ रुपये, मोबाइल फोन, लैपटाप, लाखों रुपये के चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर लिया। पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है।
पीड़ित के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




