Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSaharsha Jail Administration Takes Action After Inmate Sunil Sah s Suicide Incident
बंदी आत्महत्या मामले में लापरवाही को लेकर कार्रवाई

बंदी आत्महत्या मामले में लापरवाही को लेकर कार्रवाई

संक्षेप:

सहरसा मंडल कारा में विचाराधीन बंदी सुनील साह ने आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन ने इस मामले में जेलर, उच्च कक्षपाल, दो गृहरक्षक और एक बीएमपी जवान के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। बंदी की मौत के बाद तनाव से मुक्ति के लिए जेल में मेडिटेशन और अन्य कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।

Dec 31, 2025 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, नगर संवाददाता। मंडल कारा सहरसा में बंद विचाराधीन बंदी सुनील साह आत्महत्या मामले में जेल प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई है।जिसमें जेलर, एक उच्च कक्षपाल, दो गृहरक्षक व एक बीएमपी जवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सहरसा मंडल काराधीक्षक निरंजन कुमार पंडित ने बताया कि बंदी आत्महत्या मामले में उपाधीक्षक (जेलर) एक उच्च कक्षपाल, दो गृहरक्षक व एक बीएमपी जवान के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अनुशंसा किया गया है।बीते रविवार को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर बीते मार्च महीने से मंडल कारा सहरसा में बंद विचाराधीन बंदी बिहरा थाना क्षेत्र के बारा लालगंज निवासी सुनील साह ने दोपहर थाली को मोड़ उसका हथियार बना कर गला रेत कर आत्महत्या कर लिया था।मंडल

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कारा अधीक्षक ने बताया कि बंदी आत्महत्या मामले में देर से देखने के कारण खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।इधर बंदी मौत मामले में जेल प्रशासन द्वारा सदर थाना में यूडी केस दर्ज कराया है।जिसमें बताया गया कि रविवार दोपहर नंबर गिनती के मध्य में खोजबीन के दौरान पता चला कि बंदी सुनील साह वार्ड 17 के पीछे बेहोश पड़ा है एवं बंदी के द्वारा आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है।सूचना प्राप्त होते हीं कुछ कर्मियों द्वारा तत्क्षण बंदी को कारा गेट लाया गया एवं कारा चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा जांच किया गया।कारा चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बंदी को जांचोपरान्त मृत घोषित कर दिया गया।घटना के बाद छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में बंदी कुछ छिपा कर ले जाते नजर आया। जबकि दूसरे सीसीटीवी कैमरे में वह लड़खड़ाते जमीन पर गिरता दिख रहा है।थाली का खुन से सना टुकड़ा भी पुलिस ने जब्त कर लिया गया है ।घटना के बाद से लगातार जांच चल रही है।जेल अधीक्षक ने बताया कि जब 12 और एक बजे के बीच बंदी दफा बदलते हैं इसी दौरान आत्महत्या करने की जानकारी मिली।लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने और उसके समय के अनुसार दस बजे से साढ़े तक बजे के बीच आधे घंटे के दौरान आत्महत्या की गई थी। तनाव से मुक्ति के लिए किया जाएगा प्रयास :बंदी आत्महत्या मामले को लेकर जेल प्रशासन तनाव से मुक्ति के लिए मेडिटेशन सहित कई अन्य व्यवस्था की तैयारी में जुट गया है। काराधीक्षक ने बताया कि मेडिटेशन, संगीत, योगा सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रम के जरिए बंदियों का मन रमाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि बंदी तनाव के माहौल से मुक्त रहे।