अस्पताल पुलिस पिकेट से दो वार्डों पर होगी नजर

Mar 01, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा में सदर अस्पताल की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए शनिवार को पुलिस पिकेट स्थापित किया गया। कोसी डीआईजी कुमार आशीष और एसपी हिमांशु ने इसका उद्घाटन किया। इस पिकेट से अस्पताल और आसपास के वार्डों में सुरक्षा मजबूत होगी। चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और अन्य स्थानों पर भी पुलिस पिकेट स्थापित किए जाने की योजना है।

अस्पताल पुलिस पिकेट से दो वार्डों पर होगी नजर

सहरसा, नगर संवाददाता।सदर अस्पताल की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पुराने भवन में पुलिस पिकेट बनाया गया है। जिसका उद्घाटन कोसी डीआईजी कुमार आशीष, एसपी हिमांशु सहित अन्य अधिकारीयों ने किया । कोसी डीआईजी ने बताया कि सदर अस्पताल पुलिस पिकेट से सदर अस्पताल सहित आसपास वार्ड 11, वार्ड 13 की भी सुरक्षा मजबूत होगी। इन दोनों वार्डों में भी पुलिस नजर रखेगी। अस्पताल व आसपास की सुरक्षा भी मजबूत होगी। फिलहाल चार पुलिस कर्मियों को पदस्थापित किया गया है। जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं सदर अस्पताल पुलिस पिकेट की जिम्मेदारी पुलिस पदाधिकारी गुंजन कुमार को दी गई है। एसपी ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर अन्य जगहों पर भी टीओपी और पुलिस पिकेट स्थापित किया जाएगा।सदर

अस्पताल के पुराने भवन में इमरजेंसी वार्ड के सामने अस्पताल उपाधीक्षक व मैनेजर कार्यालय का टीओपी के लिए चयन किया गया है।एसपी ने उद्घाटन के बाद स्थल की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।ताकि अस्पताल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।मौके पर मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे, लाइन डीएसपी ओमप्रकाश, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा सहित अन्य थे। वहीं सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिव शंकर मेहता, चंदन कुमार सिंह, कैलाश साह, चंद्रमोहन चौधरी सहित अन्य थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।