सहरसा में रिश्वत लेते मनरेगा पीओ धराया
पटना से आयी विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते सोनवर्षा राज मनरेगा पीओ राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया। पीओ के पास से रिश्वत का 2.57 लाख रूपये के साथ ही अलग से राशि बरामद किया गया। पीओ कायस्थ टोला...
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाWed, 05 Sep 2018 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें
पटना से आयी विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते सोनवर्षा राज मनरेगा पीओ राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया। पीओ के पास से रिश्वत का 2.57 लाख रूपये के साथ ही अलग से राशि बरामद किया गया। पीओ कायस्थ टोला स्थित किराये के मकान में रहते हैं। सरोज पंचायत के राजेश यादव द्वारा बीते 23 अगस्त को विजिलेंस को शिकायत की थी। ऐसी सुचना है कि पटना लालजी टोला में इसके आवास पर भी छापेमारी चल रही है।