चांदन पुल: अंतिम दौर पर चल रहा स्पैन की ढलाई
अंतिम दौर पर चल रहा स्पैन की ढलाई अंतिम दौर पर चल रहा स्पैन की ढलाई 405 मीटर लंबा पुल पर मार्च तक होगा परिचालन 12 पीलर पर ढाला जा रहा है...
हिन्दुस्तान टीम,बांकाTue, 31 Jan 2023 02:11 AM
ऐप पर पढ़ें
बांका। बांका को ढाकामोड़ से जोड़ने वाली चांदन पुल का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। दरअसल, 405 मीटर लंबा पुल के लिए 12 पीलर तैयार किया गया है। जिस पर 11 स्पेन ढलाई की योजना है। बताया गया कि इसमें 10 स्पेन तैयार कर लिया गया है। इतना ही नहीं स्पेन के साथ-साथ गार्डवाल का भी निर्माण किया जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा और मार्च तक पुल पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। इधर, चांदन पुल निर्माण कार्य को देख उत्साहित है। हर किसी की निगाहें पुल पर है कि आखिरकार कबतक उहें चांदन पुल का सौगात मिल सकेगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।