सहरसा के आरएम कॉलेज से मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली
शनिवार को आरएम कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान सह रैली का आयोजन किया गया। कालेज परिसर से निकली जागरूकता रैली को कालेज प्राचार्य मेजर डॉ अनिल कांत मिश्र ने रवाना किया।...
हिन्दुस्तान टीम,सहरसाSat, 20 Apr 2019 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें
शनिवार को आरएम कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान सह रैली का आयोजन किया गया। कालेज परिसर से निकली जागरूकता रैली को कालेज प्राचार्य मेजर डॉ अनिल कांत मिश्र ने रवाना किया। प्राचार्य ने छात्रों से आम जनता तक पहुंचकर मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की। रैली में अपनी जिम्मेदारी पूरी करें, अपने अधिकार का प्रयोग करें, मतदान है सबकी जिम्मेदारी के नारे लगाए जा रहे थे। इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार झा, डॉ अमानउल्लाह खां, माया नंद सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, मो अशफाक आलम, प्रिंस कुमार, तारिक अनवर, रौशन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।