12 परीक्षा केंद्रों पर  सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित

12 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित

संक्षेप:

सहरसा में रविवार को 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। परीक्षा दो बजे तक चली, जिसमें अधिकारी लगातार निगरानी रखते रहे। सभी...

Aug 04, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share

सहरसा, नगर संवाददाता।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर केंद्रीय चयन परिषद के तहत सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रो पर लगातार नजर रखी जा रही थी। परीक्षा 12 बजे मध्याह्न से दो बजे अपराह्न तक एक पाली में आयोजित की गयी।परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए छह जोनल दंडाधिकारी सह सामान्य प्रेक्षक, 36 स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, दो उड़नदस्ता दंडाधिकारी के अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।परीक्षा पर डीएम व एसपी की भी नजर बनी हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सदर एसडीओ श्रेयांश तिवारी,एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के 12 केंद्रों पर एक पाली में कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित किया गया । सिपाही पद पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष, सफलतापूर्वक एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने सहित विधि व्यवस्था संधारण के लिए केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा में केंद्रीय चयन परिषद द्वारा जारी ई-एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।परीक्षा केंद्र में बैग, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, सामान्य या स्मार्ट घड़ी, व्हाइटनर, इरेज़र एवं ब्लेड आदि प्रतिबंधित था।: जिला मुख्यालय के जिला स्कूल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, एएनएसएस, रमेश झा महिला महाविद्यालय , मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर एसएनएसआरकेएस, आरएम कालेज, केंद्रीय विद्यालय, मनोहर उच्च विद्यालय , एकलव्य सेंट्रल स्कूल, इवनिंग कालेज, प्रेमलता अमरेंद्र मिश्र कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाया गया था।परीक्षा केंद्र पर अधिकारी लगातार जायज़ा लेते रहे।