
पुरानी जेल से बटराहा जाने वाली सड़क होगी ऊंची
सहरसा नगर निगम क्षेत्र में कई सड़कें और नाले का निर्माण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा गया है। इससे नागरिकों को आवाजाही और जलजमाव की समस्याओं से राहत मिलेगी। विभिन्न वार्डों में सड़क और नाले के निर्माण कार्य की योजना बनाई गई है।
सहरसा, नगर संवाददाता।नगर निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई सड़कों , नाला का निर्माण कराया जाएगा। सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के द्वारा पथ नर्मिाण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। सड़क, नाला नर्मिाण, सड़क ऊंचीकरण कार्य से लोगों को आवाजाही, जलजमाव आदि की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसी बीते 13 दिसम्बर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर आधारभूत संरचना एवं नगर निगम सहरसा अंतर्गत विभन्नि समस्याओं के निराकरण एवं आपसी समन्वय के लिए विकास भवन सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान नगर निगम महापौर बेन प्रिया द्वारा निगम क्षेत्रान्तर्गत जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए कई सुझाव दिए थे।
मेयर द्वारा दिए गए सुझाव के आलोक में नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने सड़क, नाला एवं रोड कटिंग तथा सौन्दर्यीकरण के लिए पथ नर्मिाण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है।अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते हीं आगे की कार्रवाई शुरू होगी। जिससे नागरिकों को सहूलियत होगी।जिसमें नगर निगम वार्ड 34 में आरसीडी रोड कपड़ा पट्टी के मोड़ से ठाकुर चौक होते हुए पुरानी जेल से बटराहा जाने वाली पीसीसी सड़क का उंचीकरण संत रविदास चौक का सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण काम शामिल है।आयुक्त ने बताया कि वार्ड 15 में सुमन सिंह के घर से पंचवटी चौक तक नाला नर्मिाण एवं रोड कटिंग कर बुडको नाला से जोड़ा दिया जाएगा।वार्ड 17 में सुनील झा के घर से महर्षि मेंही चौक तक सड़क नर्मिाण कराया जाएगा।वार्ड 17 में हीं महराणा प्रताप चौक में सड़क काटकर नाला से जोड़ा जाएगा।वार्ड 34 में आरसीडी रोड कपड़ा पट्टी के मोड़ से ठाकुर चौक होते हुए पुरानी जेल से बटराहा जाने वाली पीसीसी सड़क का उंचीकरण किया जाएगा ।वार्ड 34 में भारती टेलिकॉम के सामने से रोड काट कर बुडको के नाला से जोड़ा जाएगा। दोनों तरफ सड़क नर्मिाण कार्य :नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 40 में एसएनएस कॉलेज के दोनों तरफ सड़क का नर्मिाण कराया जाएगा।वार्ड 32 में आरसीडी रोड कटिंग कर गंगजला चौक के पास, रंजन मेडिकल के पास, डॉ केसी झा के क्लिनिक पास, लक्ष्मी मेडिकल के पास, पंचवटी पौक के पास बुडको नाला में जोड़ा जाएगा।वहीं वार्ड 27 में अमन चौक आरसीसी नाला से मशरफ चौक वार्ड 28 होते हुए तिवारी चौक वार्ड 29 में अर्जुन चौधरी के घर होते हुए होंडा शो-रुम तक आरसीसी नाला का नर्मिाण कार्य किया जाएगा।जबकि वार्ड 42 में ठाकुर चौक से राम टोला विनित पेट्रोल पंप तक कहरा ब्लॉक से शर्मा चौक होते हुए ठाकुर चौक तक एवं सुलिदाबांद दीनाभद्री से मस्जिद होते हुए रहिम पान दुकान तक सड़क एवं नाला नर्मिाण कार्य कराया जाएगा। वार्ड 35 में भी रोड कटिंग कर कुम्हार टोला लाल बाग के पास,पंकज रंगकर्मी के घर के पास, मनोज शर्मा के घर के पास,असर्फी चाय दुकान के पास नाला से जोड़ा जाएगा। वार्ड 41 में रोड कटिंग कर कहरा ब्लॉक रोड में प्रगति कोचिंग के सामने, बनगांव रोड में बेरियर के पास, सुभाष चौक जगदम्बा होटल के सामने रोड कटिंग कर नाला से जोड़ा जाएगा।वार्ड 13 में डॉ आईडी सिंह के क्लिनिक से थाना चौक तक नाला नर्मिाण कार्य कराया जाएगा।वार्ड संख्या 17 में पासवान टोला के कॉर्नर पर क्षतग्रिस्त रोड का नर्मिाण किया जाएगा।साथ हीं जलजमाव से निदान के लिए मरम्मतीकरण कार्य किया जाएगा।इसके साथ हीं वार्ड 20 में लक्ष्मनियां चौक से पॉलिटेक्निक ढ़ाला तक रोड के साईड में नाला नर्मिाण कार्य कराया जाएगा।नगर निगम द्वारा सदर अस्पताल मोड़ समीप संत रविदास चौक का भी सौन्दर्याकरण किया जाएगा। फोटोः 20ऊएउरअऌ07 पुरानी जेल से बटराहा जाने वाली सड़क

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




