Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSaharsa Municipal Corporation Plans Drainage and Road Construction to Alleviate Waterlogging Issues
जल्दी ही नगर निगम की बड़ी आबादी को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

जल्दी ही नगर निगम की बड़ी आबादी को जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

संक्षेप: सहरसा नगर निगम वार्ड 36 में जलजमाव से मुक्ति के लिए नाला और सड़क निर्माण की योजना बना रहा है। बुडको द्वारा आचार संहिता के समापन के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। यह निर्माण स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन में सुविधा प्रदान करेगा, खासकर बारिश के मौसम में।

Thu, 13 Nov 2025 12:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहरसा
share Share
Follow Us on

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम की एक बड़ी आबादी को जल्द ही जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। नगर निगम के वार्ड 36 मुख्य सड़क सहित चार अन्य जगहों में नाला और सड़क बनाया जाएगा। नगर के बटराहा वार्ड 36 तहत ब्लॉक रोड से जगन्नाथ मिश्र घर होते साक्षी मेडिकल होते हनुमान मंदिर समीप नाला से जोड़ा जाएगा। वहीं ब्लॉक रोड से माक्रोवेव टावर सड़क में भी नाला और सड़क का निर्माण होगा। दोनों नाला व सड़क की लंबाई लगभग छह सौ फीट से अधिक होगी। बटराहा वार्ड 36 तहत ब्लॉक रोड से जगन्नाथ मिश्र घर होते साक्षी मेडिकल होते हनुमान मंदिर समीप नाला से जोड़ा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं ब्लॉक रोड से माइक्रोवेव टॉवर सड़क में भी नाला और सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा कोशी चौक हनुमान मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर होते बंफर चौक तक पथ एवं नाला तथा एसडीओ आवास से न्यू कॉलोनी होते हुए सराही तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य किया जाएगा। बुडको द्वारा दोनों नाला के निर्माण की योजना बनाई गई है। बुडको के अभियंता के अनुसार आचार संहिता समापन होते नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभिन्न योजनाओं पर खर्च राशि : नगर निगम, क्षेत्रान्तर्गत कहरा ब्लॉक मेन रोड वार्ड 36 जगन्नाथ राय के घर होते हुए अजय पौद्धार के घर होते मारूफगंज मेन रोड तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य पर 1,26,53,761 रूपये नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कहरा ब्लॉक मेन रोड माइक्रोवेव टॉवर से अशोक सिंह के घर होते हुए आदित्य नाथ झा के घर होते हुए लहटन चौधरी कॉलेज होते हुए मारूफगंज मुख्य सड़क तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य पर 1,09,75,878 रूपये, नगर निगम, सहरसा कोशी चौक हनुमान मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर होते बंफर 3 चौक तक पथ एवं नाला निर्माण कार्य पर 97,69,090 रूपये, नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत एसडीओ आवास से न्यू कॉलोनी होते हुए सराही तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पर 1,42,04,484 रूपये खर्च किया जाएगा। पोखर पोखर का जीर्णोधार, लाईटिंग : नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पूरब बाजार चौधरी ठाकुरबारी के बगल में अवस्थित पोखर का जीर्णोधार, लाईटिंग एवं सौन्दर्गीकरण कार्य पर 80,30,664 रूपये की योजना बनाई गई है। नाला निर्माण होने से नगरवासियों को मिलेगी काफी सुविधा : नाला निर्माण होने से नगर वासियों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर वार्ड 36 में दो नाला आसपास रहने से दो वार्ड के हजारों लोगों सहित अन्य जगहों इस वार्ड मोहल्ले में आने वाले लोगों को भी आवागमन में सहुलियत मिलेगी। वही अन्य नाला से भी बड़ी आबादी लाभान्वित होंगे। इन सड़कों पर जलजमाव से होता परेशानी : खासकर वार्ड 36 मुख्य सड़क पर जलजमाव से लोगों को खासा परेशानी होती है। हल्की बारिश में भी सड़क पर कई फीट जलजमाव लग जाता है। जलनिकासी नहीं होने से कई दिनों तक कीचड़ पानी बना रहता है। कई दिनों तक जलजमाव से बड़ी आबादी को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बारिश होते ही सड़क पर जलजमाव से खासकर पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को जुता मौजा उतारकर आना जाना पड़ता है। मुख्य सड़क होने से मजबूत नाला निर्माण की मांग : वार्ड वासियों को नाला सड़क निर्माण की जानकारी मिलने पर खुशी जताई गई। लेकिन लोगो का कहना है कि बटराहा की मुख्य होने के कारण नाला निर्माण की मजबूती पर बुडको को विशेष धयान रखना होगा। लोगों ने कहा कि इस सड़क से रात दिन वाहनों की आवाजाही सहित ओवरलोडिंग टैक्टर सहित अन्य वाहन आते जाते हैं। लोगों ने मजबूत नाला और सड़क निर्माण की मांग की है। 26 वर्ष पूर्व बनाया गया था सड़क : वार्ड 36 मुख्य सड़क 26 वर्ष पूर्व में बनाया गया था। नाला निर्माण योजना वाली सड़क 26 वर्ष पूर्व की है। इतने लंबे वर्षों से व्यस्त वाले सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क कई जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर जलजमाव के बीच जर्जर सड़क पर आवाजाही खतरनाक रहती है। कहते परियोजना निदेशक : आचार संहिता समाप्त होने पर योजना नाला सहित अन्य रूके कार्य को शुरू करवाया जाएगा। नाला बनने से बड़ी आबादी को काफी सुविधा मिलेगी। रामदेव चौधरी, परियोजना निदेशक, बुडको, सहरसा